तिलक नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने फासी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक में घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।

तिलक नगर क्षेत्र के रहने वाले युवक का नाम पवन जामले है जो आईटी कंपनी में कॉल सेंटर में काम करता था वह work-from-home कर रहा था पवन ने देर रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी परिजन को सुबह लगी जब उसने दरवाजा नहीं खोला परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था परिजन द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है नहीं मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version