शादी समारोह में हुए मोबाइल चोरी मामले का 12 घंटों के भीतर खुलासा करते हुए बदमाश को हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जेल से छूटने के बाद शादी समारोह में एक शातिर बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया जहां घर में रखे हुए परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चंद घंटों में ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं आरोपी से चोरी किए गए छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं जहां परिवार ने थाना प्रभारी और पूरे स्टाफ का धन्यवाद कर पुष्पमाला उनका स्वागत किया।

दरअसल मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर इलाके में एक शादी समारोह हॉल में एक ही परिवार के छह मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया था जहां पर फरियादी हर्ष हंसवाल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध किया था क्या बताया जा रहा है शादी समारोह में परिवार यही धर्मशाला में रखा हुआ था इस दौरान जब सुबह देखा तो लगभग 6 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे जिसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज की थी मामले में पुलिस ने गंभीरता बरते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हेमंत ठाकुर नामक लिस्ट बदमाश को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि हेमंत कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और उसके बाद चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया पूछताछ में आरोपी के पास से चुराए 6 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं नहीं 12 घंटों के भीतर ही हुई चोरी के खुलासे को लेकर परिजनों के चेहरे पर एक मीठी सी मुस्कान थी जहां पुलिस का धन्यवाद देते हुए होंठ परिजनों के थक नहीं रहे थे वहीं परिजनों ने पुष्प माला देकर स्वागत किया वही थाना प्रभारी और पूरे स्टाफ का धन्यवाद दिया।

Exit mobile version