इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है जिसे लेकर एसीपी एरोड्रम ने एडवाइजरी जारी की है जो पुराने वाहन चोरो की निगरानी रखेगी जो वाहन चोरी को अंजाम दे चुके हैं।
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी जिसे लेकर एसीपी एरोड्रम एडवाजरी जारी की गई है जिसे लेकर डिवीजन के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है वही माइक्रो वीट सिस्टम के तहत कार्रवाई की जा रही है जिसमें आदतन अपराधी जो वाहन चोरी में शामिल रहे हैं उनकी निगरानी और उनसे पूछताछ की जा रही है वहीं उनकी मूवमेंट क्या है उस पर निगाह भी रखी जा रही है बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर भी निगाह रखी जा रही है वही जहां से ज्यादा वाहन चोरी हो रहे हैं ऐसे हॉटस्पॉट भी चिन्हित किए गए हैं जिन पर अब पुलिस सतत निगाह रखेगी ताकि वाहन चोरी का ग्राफ गिर सके ।
