शादी समारोह में शामिल होने गया परिवार और सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना जेवर लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है ।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले वैभव निर्वाणी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ देर रात शादी समारोह में शामिल होने गए थे जब सुबह घर पहुंचे तो घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी पूरी तरह से टूटी हुई थी और सारा सामान अस्त-व्यस्त था जिसमें रखे सोने चांदी के जेवर गायब थे फरियादी वैभव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version