दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने वाले पति और सास-ससुर के खिलाफ किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दहेज प्रताड़ना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक महिला ने अपने पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पति और सास-ससुर महिला से नगद राशि सहित कार की मांग कर रहे थे।

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है इत्र की रहने वाली महिला का विवाह अजमेर में रहने वाले युवक के साथ हुआ वर्ष 2019 में हुआ था शादी के बाद से ही उसका पति और सास ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे जिसमें ₹10 लाख नगद और कार की मांग की जा रही थी परेशान होकर महिला अपने मायके इंदौर आ गई और थाने पहुंचकर अपने पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Exit mobile version