शराब के पैसे ना देना दो युवकों को भारी पड़ गया शराबी युवक में दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया जिन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के पेनजॉन कॉलोनी का है यहां के रहने वाले अमन ने अपने दोस्त कुणाल कटारिया को घर बुलाया कहा कि तुम्हारी हैंडफ्री मेरे पास रखी है वह आकर ले जाओ जब कुणाल अपने दोस्त रवि के साथ अपनी मोबाइल हैंडफ्री लेने पहुंचा तो अमन में कुणाल से शराब के ₹500 मांगे नहीं देने पर अमन में कुणाल कटारिया व रवि पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए चाकूबाजी की घटना होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची वही दोनों घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है इसमें आरोपी अमन फरार हो गया फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
