रीवा की रहने वाली एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जांच की पुलिस कर रही है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।
जहरखुरानी का यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है यहां अपनी बहन के रीवा से आई युवती अंकिता सिंह ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया परिजन को इस बात की जानकारी तब लगी जब घर में उसकी तबीयत खराब होने लगी परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जेब की तलाशी ली तो उसमें से जहर निकला जहां से डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया एम वाय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर भी रखा जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई बहन के मुताबिक अंकिता कुछ दिन पहले ही रीवा से यहां आई थी हालांकि उसने जहर क्यों खाया इस बात की जानकारी किसी को नहीं है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा रही है मृतिका के पास किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
