व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या दुकानदार ने टीवी नहीं सुधारी, तो आर्मी से रिटायर्ड जवान ने गोली मारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महू थाना क्षेत्र के श्याम विला चौराहा पर हुई व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने रिटायर आर्मी अफसर को गिरफ्तार किया है 2 महीने से टीवी सुधारने की बात से खफा आर्मी अफसर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दुकान व्यापारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मऊ थाना क्षेत्र के श्याम बिला चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक चली गोलियों की आवाज से भगदड़ मच गई जहां टीवी दुकान पर व्यापारी अग्रवाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना के पीछे की वजह जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे ।दरसअल 2 महीने पहले रिटायर आर्मी अफसर जयदीप सिंह परिहार ने अपना टीवी सुधारने के लिए दिया था लेकिन आए दिन निलेश अग्रवाल द्वारा टीवी सुधारने को लेकर कुछ बहाना करके झूठ बोला जा रहा था आज भी घटना के पहले आर्मी ऑफिसर से मृतक की फोन पर बहोत देर बहस हुई थी जिसके बाद क्रोध में आकर रिटायर्ड सैन्य अफसर जयदीप परिहार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दुकानदार नीलेश अग्रवाल की दुकान पर जाकर उसपर गोली चलाई जिससे नीलेश कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद आरोपी सैन्य अफसर रिटायर्ड जयदीप सिंह परिहार ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया।फिलहाल पुलिस ने अरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी लायसेंसी बंदूक जप्त कर ली है।

Exit mobile version