इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल प्रबंधन पर परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया है परिजन द्वारा महिला को को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था जिसमें अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के ही रहने वाले फरियादी ने अपनी पत्नी को क्षेत्र के ही अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया था लेकिन जब डिलीवरी हुई तो बच्चा मृत पैदा हुआ पूरे मामले को लेकर परिजन ने अस्पताल पर हंगामा भी किया वहीं डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया फिलहाल पुलिस ने परिजन की शिकायत नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वही पूरे मामले की जांच कर रही है।
