इंदौर के नसिया रोड पर लोहा व्यापारी पर चाकू से हमला कर 10 लाख रुपए लूट की घटना मैं फरार आरोपियों पर पुलिस कमिश्नर ने किया 30 हजार का इनाम किया घोषित देर रात घटना के दूसरे दिन पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा पहुंचे छोटी ग्वालटोली थाने अधिकारी को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिए सख्त निर्देश । घटना के लाइव सीसीटीवी फुटेज आए सामने क्राइम ब्रांच और स्थानी पुलिस की चार अलग-अलग टीमें कर रही आरोपियों की तलाश।
जहाँ प्रदेश के स्वच्छ शहर में इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू है वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े होते हैं जहां पिछले दिनों छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नसिया रोड पर लोहा व्यापारी शाहनवाज खान पर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर व्यापारी के पास रखा काले रंग का 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे वही मामले को गंभीरता से देखते हुए खुद इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा देर रात छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचे जा प्रकरण में फरार चल रहा है आरोपियों को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया है वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें बनाई गई है जल्द ही इस पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा वही घायल व्यापारी का इलाज निजी अस्पताल में जारी है फ़िलहाल पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुए हैं जिसके आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
