अग्रवाल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव का आयोजन स्कूल के बच्चों ने धूमधाम के साथ मनाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्ञान वर्धक रंगारंग आयोजनों के साथ शहर के प्रसिद्ध अग्रवाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव की संध्या में स्कूल के बच्चों ने समा बांध दिया। एनुअल डे चीफ गेस्ट सुधांशु त्रिवेदी की मौजूदगी में इस दौरान श्रीमती सुशीला देवी अग्रवाल द्वारा पुरुषोत्तम अग्रवाल के व्यक्तित्व पर रचित किताब मलंग का भी विमोचन किया गया।

दरअसल बीते दिनों अग्रवाल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया जहां आयोजन में राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे इस मौके पर अग्रवाल ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अतिथि त्रिवेदी को कला धर्म संस्कृति के एकाधिकार ज्ञानी बहुमुखी प्रतिभा के धनी बताया, आयोजन में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक सांस्कृतिक अन्य तरह की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जहां आयोजन स्थल पर मौजूद दर्शक बच्चों की प्रस्तुति आदेश अभिभूत हो गए। स्कूल प्रांगण में हुए आयोजन में कल्चरल प्रोग्राम हुए जहां दशावतार का मंचन बेहतरीन तरीके से किया गया वही श्री रामधारी सिंह दिनकर की कृति रश्मिरथी का वाचन छात्र अंश दुबे ने अपनी शैली में किया। आयोजन में पीयूष अग्रवाल प्रशांत अग्रवाल प्रिंसिपल श्रीमती नीलोफर, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती भावना भाटिया हेडमिस्ट्रेस शिवानी मंत्री, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पालक व अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version