राशन माफियाओं के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, क्राइम ब्रांच और जिला प्रशासन ने की छापामार कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राशन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है इसी के तहत क्राइम ब्रांच और जिला प्रशासन की टीम ने भागीरथपुरा में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में चावल की बोरियां बरामद की गई है अनुमान है कि शासकीय चावल को व्यापारी द्वारा कम दाम में खरीदा जा रहा था जहां मौके पर बड़ी मात्रा में चावल को जप्त किया गया है वही व्यापारी खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

क्राइम ब्रांच की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए भागीरथपुरा स्थित एक सतीश अग्रवाल नामक व्यापारी के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान बड़ी मात्रा में शासकीय चावल बरामद किया गया है जो ऑटो लोडिंग रिक्शा चालक द्वारा बेचा जा रहा था चावल ₹13 किलो में बेचने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली है बड़ी तादात में चावल की बोरियां बरामद की गई है अनुमान लगाया जा रहा है कि कंट्रोल पर मध्यमवर्गीय लोगों को बांटने वाले चावल को ब्लैकमेल इन कर व्यापारी को बेचा जा रहा था फिलहाल इस मामले में दोनों ही पकड़ा गया टो चालकों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version