अफसर पर छेड़छाड़ का आरोप, युवती की शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने महिला की शिकायत पर धार में सहकारिता विभाग में उच्च पद पर पदस्थ एक अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरसअल इन्दौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर धार में सहकारिता विभाग में उच्च विभाग में पदस्थ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वही एडिश्नल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि एक महिला द्वारा अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी दीपक रॉय जो कि सहकारिता विभाग में उच्च पद पर पदस्थ है, उसकी महिला मित्र द्वारा पीड़ित महिला को बुलाया गया था, जब पीड़ित महिला आरोपी द्वारा बुलाएं गए, स्थान पर पीड़िता पहुंची तो आरोपी दीपक रॉय द्वारा पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। वही आरोपी की महिला मित्र द्वारा आरोपी दीपक रॉय का साथ दिया गया। महिला आरोपी ने दबाव बनाया की दीपक रॉय के साथ संबंध बनाए, पीड़िता महिला द्वारा मना किया गया जिसके बाद पीड़िता महिला घूमने के लिए कही बहार गई तो सहकारिता विभाग में पदस्थ आरोपी दीपक रॉय द्वारा वह जाकर भी पीड़िता महिला के साथ छेडछाड करने लगा, जिसकी शिकायत पीड़िता महिला द्वारा अन्नपूर्णा थाने में की गई है।

Exit mobile version