राजेन्द्र नगर पुलिस नेंपिछले दिनों हुई चेन लूट के मामले में एक ख़रीददार सहित तीन बदमाशों को पकड़ा है । फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है जिसमे कई नए खुलासे होने की उम्मीद है ।
मामला राजेन्द्र नगर क्षेत्र का है जहाँ 5 मार्च में रुकमणी गार्डन से रेलवे क्रासिंग के बीच एक चेन लूट की घटना सामने आई थी जिसमे बाइक सवार दो बदमाश चेन लूटकर भागे थे । घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो बदमाशों पीयूष , कनिष्क सहित एक खरीददार हर्ष सोनी को पकड़ा है ।
पकड़ाया बदमाश पहले भी कई मामलों में आरोपी रहा है । फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है जिसमे कई नए खुलासे होने की उम्मीद है ।
