चंदन की लकड़ियां की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया पुलिस ने देवास के जंगलों से चंदन काटकर इंदौर ला रहे तीन बदमाशों को बड़ी मात्रा में चंदन की लकड़ी के साथ पकड़ा है । इनके पास मिली लकड़ी की कीमत लाखो रुपये आँकी गई है । फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है ।

कनाड़िया पुलिस ने चेकिंग के दौरान देवास की तरफ से आ रही एक अल्टो कार को रोक जिसमें तीन युवक मिले जब कार की तलाशी ली तो कार में चंदन की लकड़ियां भरी है जिन्हें ये लोग देवास की तरफ से ला रहे थे । इनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत की सफेद चंदन की लकड़ी मिली है । पकड़ाए बदमाश अफरोज , मस्तिम ओर दादू सिंह तोमर जंगलों से चंदन के पेड़ काटकर उसे इंदौर लाते थे ।

Exit mobile version