युवती को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपियों पर रासुका के तहत की गई कार्रवाई..

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो जाने के बाद अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। वही महिला अपराधों को लेकर तो पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है।

दरअसल, इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों पर शिकंजा कसा है जिन्होंने 3 दिन पहले एक पब में युवती से साथ धक्का मुक्की की मामूली बात पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने तुकोगंज पुलिस को शिकायत में बताया कि उसको व उसके साथियों को मारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।आरोपियों के नाम – रणवीर उर्फ राम नेकिया पिता बाबू आनंद नेकिया उम्र 28 वर्ष निवासी अन्नापूर्णा और हैप्पी उर्फ इरफान अली पिता शाकिर अली उम्र 35 वर्ष निवासी मिल रोड़ फौजी नगर जिला देवास को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हैप्पी शहर के न्यू पलासिया में रह रहा है।
दोनों ही आरोपियों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और जबर्दस्ती की कोशिश के मामले न सिर्फ इंदौर बल्कि अन्य जिलों में भी दर्ज है लिहाजा, इंदौर पुलिस ने महिला सुरक्षा और आरोपियों की बुरी नियत को देखते हुए उन पर रासुका के तहत कार्रवाई की है। तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका लगाई है।

Exit mobile version