महाराष्ट्र से राजस्थान जाने के लिए बस में सवार महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है।……………………दरअसल, छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर महाराष्ट्र से राजस्थान जाने वाली बस सवारियों को लेने के लिए रूकी थी। इस दौरान बस में सवार सुशीला नामक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और बस में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है। जहां महिला की पीएम रिपोर्ट के आधार पर महिला के मृत्यु के असल कारणों का पता चल सकेगा।
