इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवती आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवती के पुलिसकर्मी मित्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है जांच में यह बात सामने आई थी मृतिका युवती के साथ उसके पुलिसकर्मी मित्र ने मारपीट की थी।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है क्षेत्र के आरएपीटीसी स्थित शासकीय आवास मैं प्रीति मिश्रा नामक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पुलिस के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान भी सामने आए थे जांच में यह बात भी सामने आई की युवती के मित्र सचिन शर्मा जोकि आरएपीटीसी मैं आरक्षक के रूप में पदस्थ है उससे युवती के प्रेम संबंध थे और युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी वही आरक्षक अपने कैरियर का हवाला देकर शादी की बात को टाल रहा था घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था वही आरक्षक सचिन शर्मा ने युवती के साथ मारपीट भी की थी जिसके बाद युवती ने आरक्षक के शासकीय आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी फिलहाल पुलिस ने आरक्षक सचिन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
