कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क चालू किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने आज बड़ा गणपति स्थित गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क चालू किया।

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है वही आज कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना जनसंपर्क बड़े गणपति से शुरू किया इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पूर्व मंत्री विजयालक्ष्मी साध विधायक विशाल पटेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला दीपू यादव सर्वेश तिवारी वह कांग्रेस के कार्यकर्ता जनसंपर्क में संजय शुक्ला जी के साथ नजर आए शुक्ला ने खुली जीप में खड़े रहकर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया एवं इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें हार पहनाकर अभिवादन किया और अपनी समस्याएं बताई शुक्ला ने बताया कि पूर्व में भाजपा की सरकार होते हुए जो कार्य नहीं हुए हैं वह में पूरा करूंगा मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए

Exit mobile version