मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एयरपोर्ट इंदौर में संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता से खंडवा में एक बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी ली और दोषी के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संभागायुक्त से कहा कि बच्ची के इलाज में कहीं भी कोई कमी नहीं रखना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस घटना में पीड़ित बच्ची का इंदौर के बॉम्बे हास्पिटल में उपचार कराया जा रहा है।
संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता ने आज बांबे हास्पिटल पहुँच कर बच्ची के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि यहाँ बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाएगा। साथ ही आरोपी के ख़िलाफ़ त्वरित वैधानिक कड़ी से कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।
