महू जेल के बहुचर्चित गुंडे जीतू ठाकुर हत्याकांड के आरोपी रहे युवराज उस्ताद को आज जिला कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बरी कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। युवराज उस्ताद के एडवोकेट अविनाश सिरपुरकर ने युवराज को बरी किए जाने की पुष्टि की। सिरपुरकर ने कहा कि कोर्ट का विस्तृत फैसले का इंतजार है। बताया जा रहा है की अशोक और विक्की नामक आरोपियों को सजा हुई है।
