मुंबई की तर्ज पर इंदौर में भी लाउडस्पीकर पर गूंजी हनुमान चालीसा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुंबई की तर्ज पर अब इंदौर शहर में भी लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया गया है शनिवार शाम को चंद्रभागा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। कार्यक्रम के आयोजक अमित पांडे ने बताया कि यह अभियान की शुरुआत है भविष्य में मंदिर से होता वही अभियान एक एक घर तक पहुंचेगा इस आयोजन का उद्देश्य समाज का एकत्रीकरण करना है।

दरअसल मुंबई में हिंदूवादी संगठनों के अजान के साथ हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने को लेकर शुरू हुआ अभियान अब इंदौर तक पहुंच चुका है। इस अभियान की शुरुआत में शनिवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर से लाउड स्पीकर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और आरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदवी स्वराज संगठन के संयोजक एडवोकेट अमित पांडे ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत करने से पूर्व जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया गया था जिसमें लाउडस्पीकर बंद करने को कहा गया था लेकिन जब इस पर प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गया। शुरुआत में मंदिर से इस अभियान की शुरुआत की गई है भविष्य में या अभियान मंदिर से हर घर तक पहुंचेगा इस अभियान में हिंदूवादी संगठन सामाजिक संगठन वहीं आम जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Exit mobile version