महिला शराब कारोबारी के खाते से 60 करोड़ ट्रांसफर, अकाउंटेंट पर हेराफेरी का केस

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

महिला का आरोप है कि अकाउंटेंट ने आनलाइन रुपये ट्रांसफर शेयर, प्रोपर्टी खरीद ली। करोड़ों रुपये स्वयं और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस आरोपित को तलाश रही है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

इंदौर में 60 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। शराब कारोबारी महिला ने अकाउंटेंट पर ही केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि अकाउंटेंट ने आनलाइन रुपये ट्रांसफर शेयर, प्रोपर्टी खरीद ली। करोड़ों रुपये स्वयं और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस आरोपित को तलाश रही है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
विजय नगर टीआइ रवींद्रसिंह स्कीम-74 निवासी वैशाली आकाश शिवहरे की शिकायत पर आरोपित योगेंद्रसिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया है। वैशाली की रिजेंद्र बीयर एंड वाइंस के नाम से शराब कंपनी है। उसका एबी रोड़ स्थित प्रिंसेस बिजनेस पार्क में आफिस है। आरोपित योगेंद्रसिंह पुत्र मनमोहनसिंह राजपूत कार्यालय में अकाउंट्स का काम संभालता था। वैशाली बैंक संबंधित खातों, पासवर्ड की जानकारी भी उसको रहती थी। उसने इसका फायदा उठाया और खातों से करीब 60 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस गिरोह में योगेंद्र के अलावा अन्य कर्मचारी भी शामिल हो सकते है।
वैशाली द्वारा जानकारी जुटाई तो पता चला 30 करोड़ रुपये तो स्वयं के खातों में ट्रांसफर किए है। उसने डिजिटल सबूतों से भी छेड़छाड़ की है। कुछ रुपये पिता, पत्नी, भाई, बहन के खातों में ट्रांसफर हुए है। कुछ रुपये जिरोधो डीमेट अकाउंट में गए है। उसने हेराफेरी के रुपयों से प्रोपर्टी व शेयर खरीद लिए है। कारोबारी ने खातों की जानकारी से साथ-साथ ट्रांसफर का लेखाजोखा भी पेश किया है।

जांच के बाद दर्ज हुआ केस
पुलिस धोखाधड़ी के मामलों में सीधे केस दर्ज नहीं करती है। इस मामले में भी पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र को शिकायत हुई थी। विजय नगर पुलिस ने जांच की और रिपोर्ट बना कर डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय को सौंपी। डीसीपी की अनुमति के बाद गुरुवार रात योगेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

Exit mobile version