कालगर्ल ने करवाई थी वंदना की हत्या, मुंहबोले भाईयों ने गला रेतकर मारा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महिला अश्लील वीडियो बनाकर कालगर्ल को ब्लैकमेल कर रही थी। उसने भाईयों को बताकर हत्या करवा दी। भाईयों ने गला रेतकर महिला को मार डाला। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो काल गर्ल ने सच बता दिया।

शहर में महिला के अंधे कत्ल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने कालगर्ल और उसके मुंहबोले भाईयों को गिरफ्तार किया है। महिला अश्लील वीडियो बनाकर कालगर्ल को ब्लैकमेल कर रही थी। उसने भाईयों को बताकर हत्या करवा दी। भाईयों ने गला रेतकर महिला को मार डाला।

एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित विद्या पैलेस कालोनी में 34 वर्षीय वंदना रघुवंशी की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह देवास से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक पाटनीपुरा निवासी वंदना ने छह दिन पूर्व ही विद्या पैलेस में मकान किराये से लिया था। यहां माही और नैना के साथ अनैतिक कार्य करवाती थी। पुलिस ने नैना से सख्ती से पूछा तो उसने हत्या करवाना स्वीकार लिया। उसने बताया कि वंदना के पास उसके अश्लील वीडियो थे। नैना देवास से बुटिक पर कार्य करने का बोलकर इंदौर आती थी। वंदना वीडियो बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी। उसने मुंहबोले भाईयों को वंदना की हरकतों के बारे में बताया।आरोपितों ने मौका देखकर वंदना का गला रेत दिया।

Exit mobile version