इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो पक्षों का विवाद सामने आया था जिसमें बच्ची की मारने की बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी पूरे मामले की शिकायत मल्हारगंज थाने पर दोनों पक्षों द्वारा कराई गई थी अब कड़ी कार्रवाई को लेकर एक पक्ष ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी शिकायत की है पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सोपे हैं।
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के मल्हार पलटन का है जहां पर मामूली बात को लेकर दो पड़ोसियों का विवाद हो गया था जिसमें एक पड़ोसी ने सड़क पर खेल रही बच्ची को मार दिया था उसी के बात पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी आज आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर परिजन ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी शिकायत की है।
