युवक सुसाइड मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ किया मामला दर्ज दो आरोपी हुए गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक ने सुसाइड कर लिया था पूरे मामले में पोस्टमार्टम के दौरान युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें उसने 4 लोगों का प्रताड़ित करने का जिक्र किया था जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करना बताया था पूरा मामले में जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही दो की तलाश जारी है।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों दिनेश अहिरवार नामक युवक में अपने घर में ही सुसाइड कर लिया था पुलिस ने मर्ग कायम कर जब शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया वही पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को उसके पास से सुसाइड नोट मिला था जो पुलिस के सुपुर्द किया गया था सुसाइड नोट में दिनेश ने पैसों के लेनदेन के चलते हैं सुसाइड करना लिखा था वही 4 लोगों का जिक्र भी किया था जो उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे उसी से परेशान होकर दिनेश ने सुसाइड किया था पूरे मामले में जांच के बाद पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है वही दो की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version