मदरसा संचालक ने किया दुष्कर्म तलाकशुदा महिला को बनाया हवस का शिकार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मदरसा संचालक द्वारा इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया है।

दरअसल पीड़िता ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि वह तलाकशुदा है। वही आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया था। आरोपी का नाम उस्मान शेख निवासी स्कीम नंबर 71 है। आरोपी क्षेत्र में मदरसा संचालन करता है। पीड़िता भी वही पढ़ने आती है। आरोपी ने मौलाना ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए है।जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक साल तक उसका दैहिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी की शादी के बाद उससे शादी कर लेगा।
इसके बाद आरोपी ने महिला से शादी से इंकार कर दिया। आखिरकार पीड़िता ने मामले में पुलिस से गुहार लगाई है।

Exit mobile version