भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नाबालिग निर्माणधीन बिल्डिंग से गिरा इलाज के दौरान हुई बच्चे की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भवर कुआं थाना क्षेत्र मैं निर्माण धीन बिल्डिंग में काम करने के दौरान एक नाबालिक गिरने से घायल हो गया जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में निर्माणधीन बिल्डिंग में ठेकेदार द्वारा एक नाबालिग बच्चे से काम कराया जा रहा था काम करने के दौरान फरहान नामक नाबालिक बच्चा बिल्डिंग से गिर पड़ा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर छोड़ दिया गया उसके बाद बच्चा घर पर खून की उल्टियां करने लगा जिसे परिजन तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज ठीक से ना होने के कारण उसे m.y. अस्पताल लाया गया जहां कल उसका ऑपरेशन हुआ जिसके बाद उसकी और तबीयत बिगड़ गई इसमें नाबालिक फरहान ने दम तोड़ दिया पुलिस ने मामला दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है वही जांच शुरू की है।

Exit mobile version