इंदौर 14 दिसम्बर 2022 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज माँ बगुलामुखी माता मंदिर नलखेड़ा परिसर में नवनिर्मित तीर्थ यात्री सेवा सदन एवं विश्राम गृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री माखनसिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद थे।
