2 दिन पूर्व इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में साड़ी की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई थी जिसमें चोर जरूरी कागजात और हजारों रुपए उड़ा था पूरे मामले में चोर का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जारी किया है।
गौरतलब है कि भवर कुआं थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौराहे पर स्थित साड़ी की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई थी जिसमें चोर द्वारा दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और जरूरी कागजात और गल्ले में रखा हजारों रुपए के ले उड़ा था पूरे मामले में चोर के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिसे पुलिस ने आज जारी किए हैं जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
