जोमैटो कंपनी के डिलेवरी बॉय की हत्या का खुलासा करते हुए 6 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों जोमैटो के डिलेवरी बॉय की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी वही पुलिस ने छह नशेड़ियों को 11 दिन की मेहनत और करीब 80 सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

इंदौर झोंन 3 के डीसीपी धर्मेन्द्र भदौरिया ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिनों राजगढ़ के भगोरा गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक सुनील वर्मा मेहनत कर अपना पेट भरने के लिए इंदौर आया था मगर उसे क्या पता था कि रोटी के बदले उसे सीने पर चाकू खाना पड़ेगा। दरसअल युवक सुनील वर्मा जोमैटो कंपनी में डिलेवरी बॉय का काम करता था जहा 28 – 7 की रात सुनील डिलेवरी देने के लिए करोलबाग जा रहा था जहा रास्ते मे 6 बदमाशो ने सुनील को रोककर पैसे और खाना मांगा जब सुनील ने बदमाशो को पैसे और खाना नही दिए तो 6 बदमाशो ने सुनील पर चाकुओं से हमला कर घायल कर फरार हो गए थे वही पुलिस ने छह नशेड़ियों को 11 दिन की मेहनत और करीब 80 सीसीटीवी कैमरे खंगलने के बाद बाणगंगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपीयो में दो बालिग और चार नाबालिग है वही हत्या के मुख्य आरोपी विशाल और अर्जुन जो कि सावन सोमवार पर निकलने वाली कावड़ यात्रा में शामिल होकर फरारी काट रहे थे और कावड़ियों के साथ ही भोजन कर रहे थे वही पुलिस पकड़े गए आरोपीयो से अन्य लूट चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर ही है

Exit mobile version