इंदौर पुलिस के अधिकारी हैकरों के निशाने पर चढ़ते नजर आ रहे हैं अब इंदौर के एक थाने के प्रभारी के फेसबुक अकाउंट को ही हैक कर लोगों से मैसेज कर पेसो की मांग की जा रही थी जब इसकी जानकारी लोगों के द्वारा थाना प्रभारी को दी गई तो तुरंत ही थाना प्रभारी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है
इंदौर भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के फेसबुक अकाउंट की फर्जी आईडी बनाकर एक ठग द्वारा लोगों से पैसों की मांग की जा रही थी जब या जानकारी थाना प्रभारी संतोष दूधी को लोगों ने दी तो तुरंत ही थाना प्रभारी संतोष दूधी ने शिकायत आवेदन साइबर सेल में दिया है और थाना प्रभारी संतोष दूधी ने अपने संपर्क में जुड़े सभी लोगों को अपने फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी देकर किसी भी तरह किसी को पैसे देने की बात से मना किया है
