पुलिस डीआरपी लाइन में पुलिस स्मृति उद्यान का निर्माण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस डीआरपी लाइन में पुलिस स्मृति उद्यान का निर्माण किया गया है इस उद्यान में बच्चे बुजुर्ग वह महिलाओं ध्यान में रखते हुए इस उद्यान का निर्माण कराया गया है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की पहली लहर में इंदौर शहर के कई पुलिस कर्मचारी शहीद हुए थे उन्हीं की स्मृति में डीआरपी लाइन मैं पार्क का निर्माण किया गया है डीआरपी लाइन के रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर ने बताया कि हमने कोरोना काल में जांबाज अधिकारियों को खोया है जिसमें से एक थे देवेंद्र चंद्रवंशी उन्हीं की याद में स्मृति उद्यान का निर्माण कराया गया है जिसे दो भागों में विभक्त किया गया है जिसमें पहले में बच्चों के लिए झूले वह कई मनमोहक चीजें वह फूल यहां पर लगाई गई है वही दूसरे भाग में म्यूजिकल फाउंटेन ओपन जिम बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक की भी व्यवस्था यहां पर की गई है वही गार्डन के रखरखाव के लिए दो कर्मचारी यहां नियुक्त किए गए हैं ताकि वह यहां की सफाई व्यवस्था व हरियाली का विशेष ध्यान रखा सके।

Exit mobile version