बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों पर निगम ने की सील करने की कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

-इंदौर नगर निगम बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में गुरुवार को इंदौर के जेल रोड स्थित छोटी दुकानों पर सील करने की कार्रवाई की गई दरअसल कुछ दिनों पूर्व जेल रोड स्थित सिद्धिविनायक मार्केट में 45 दुकानों के लाइसेंस नहीं होने के चलते नगर निगम ने सील किया था ।

वही आज निगम प्रतिभा पाल के निर्देश पर निगम aro अनिल निगम द्वारा एक बार फिर क्षेत्र में बिना लाइसेंस को लेकर कार्रवाई की गई है जहां कुछ दुकानें को सील किया गया है। aro ने कहा कि मात्र ₹505 में बनने वाले लाइसेंस में व्यापारी लापरवाही बरत रहे हैं और कई बार निगम द्वारा उनसे लाइसेंस रिन्यूअल नया लाइसेंस बनाने की अपील की है बावजूद इसके दुकानदारी में व्यस्तता के चलते लाइसेंस नहीं बना पा रहे हैं इसी को लेकर निगम ऐसे लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में गुरुवार को इंदौर के डॉलर मार्केट,मराठी मार्केट, मुंबई मार्केट में कार्रवाई की गई ।

निगम aro अनिल निगम ने बताया कि निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर नगर निगम जो भी सगन मार्केट है उनमें लाइसेंस नहीं बने हैं तो उन पर लाइसेंस की कार्रवाई करें मात्र ₹505 के लाइसेंस बनाने में लापरवाही बरत रहे समझा इसके बावजूद नए लाइसेंस एमपी ऑनलाइन प्रोसेस किया जा रहा है लेकिन व्यापारी तवज्जो नहीं दे रहे हैं समझाइश देने के बावजूद कचरा शुल्क संपत्ति शुल्क व लाइसेंस को लेकर पिछले 8 दिनों से निगम के क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की जा रही है आज शिविर के माध्यम से भी व्यापारियों से अपील की जा रही है 20-25 लाइसेंस रिन्यूवल के आए हैं 10 रसीदें कचरे की कट गई है , वही निगम यारों अनिल निगम ने कहा कि नगर निगम द्वारा नेशनल लोक अदालत 12 नवंबर को आयोजन किया जा रहा है जिसमें बकाया जलकर संपत्ति कर पर विशेष छूट दी जाती है इसका लाभ लोगो को दिया जाना है नगर निगम द्वारा लगातार रिक्शा के माध्यम से अनाउंसमेंट किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि फिलहाल अच्छा रिस्पांस मिलेगा तो अच्छी वसूली हो पाएगी। निगम द्वारा लगातार लाइसेंस बनाने के लिए अपील कर रहा है बावजूद इसके व्यापारी लापरवाही बरत रहे हैं जिसके चलते निगम द्वारा छोटे दुकानदारों को समझाईश के साथ कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version