पड़ोस मे रहने वाला युवक कर रहा महिला को परेशान दी जान से मारने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

लगता है कि महिला सुरक्षा और महिला अपराध को लेकर सरकार के किए जा रहे तमाम दावे और योजनाएं किसी काम की नहीं है, महिलाएं न्याय की गुहार के लिए भटक रही हैं। ऐसा ही एक मामला बोहरा कालोनी में रहने वाली महिला नेहा भालेराव का है। नेहा भालेराव का अपने दो बच्चों के साथ घर में रहना मुश्किल हो गया है। नेहा भालेराव ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत की है कि उसे मोहम्मद आफताब पठान परेशान कर रहा है। नेहा ने लिखित शिकायत में कहा है कि आफताब पठान की वजह से उसका जीना मुश्किल हो गया है। उसकी वीडियो भी बनाई है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। महिला को जान से मारने की धमकी मिल रही हैै।
महिलाओं को लेकर पुलिस कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा नेहा भालेराव के मामले से समझा जा सकता है। तमाम शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दो बच्चों के साथ रहने वाली महिला नेहा और उसका पति बुरी तरह से डरे हुए हैं। परिवार के लोग घर के बाहर निकलने से भी डरते हैं। फरियादी महिला नेहा पति दुर्गेश भालेराव ने अपने वकील उत्कर्ष देसाई के मार्फत न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों को की गई शिकायत में नेहा ने कहा है कि वह बोहरा कालोनी में 272 नंबर के मकान में पांच सालों से किराये से रहती है। उसका पड़ोसी युवक मोहम्मद आफताब पठान और उसके परिवार के लोग आए दिन परेशान करते है। नेहा के पति दुर्गेश भालेराव के साथ आफताब पठान आए दिन गालीगलौज करता है। झगड़ा और मारपीट होने के डर से नेहा का पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। नेहा ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी वीडियो भी बनाई है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

Exit mobile version