बाणगंगा में हुई थी युवक की हत्या मामले मे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा इलाके में युवक की हत्या कर हाथ-पैर काटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पकड़ाए दोंनो आरोपी पेशे से कसाई हैं । इन्ही की मदद से आरोपी पत्नी ने पति के टुकड़ कर इन्हें जंगल मे फिकवाया था वही धड़ को जमीन में गढ़वा दिया था । पुलिस ने खुदाई कर धड़ तो जब्त कर लिया जबकि हाथ-पैर अब तक जब्त नही हुए है फरार आरोपियों पर चार -चार हजार का इनाम घोषित था ।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के गणेशधाम कालोनी का है । जहाँ शुक्रवार को इस सनसनीखेज घटनाक्रम का खुलासा हुआ था । दरसअल गणेशधाम में रहने वाले ट्रक चालक कृष्ण उर्फ बबलू जादौन की उसकी पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी रिजवान कुरैशी और भय्यू उर्फ इरशाद कुरैशी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी । आरोपियों ने हत्या के बाद में शव को मकान में 6 फीट गड्डा खोदकर गाड़ दिया था । आरोपियों ने बबलू के बेटे प्रशांत की मदद से हाथ पैर काट कर उसे देव गुराडिया के जंगलों में फेंक दिए थे । मामले में पुलिस ने दोंनो आरोपी भय्यू उर्फ इरशाद ओर रिजवान कुरैशी को पकड़ा है ।

Exit mobile version