खाटू श्याम मंदिर विवाद थाने पहुंचा और पुलिस प्रशासन ने की मध्यस्थता ,नई व्यवस्था होगी लागू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अंबिकापुरी स्थित खाटू श्याम मंदिर में पिछले कई दिनों से व्यवस्था समिति और सेवा समिति के बीच विवादों की खबरें सामने आ रही थी इस मामले में व्यवस्था समिति लगातार विभिन्न मंचों पर शिकायत दर्ज करा चुकी थी वही पुजारी परिवार भी इस मामले में सामाजिक राजनीतिक दखल दे रहा था,, पुलिस और प्रशासन के दखल के बाद और जल्द ही मंदिर में नई व्यवस्था लागू होगी

अंबिका पूरी श्री खाटू श्याम मंदिर विवाद जब मंदिर से निकल कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के पास पहुंचा ,,इसके बाद एयरपोर्ट थाना में एक बैठक रखी गई जिसमें पुजारी परिवार ,व्यवस्था समिति और रहवासी शामिल हुए,,, sdm, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई लंबी बैठक के बाद यह निर्णय निकल कर सामने आया की व्यवस्था समिति के 5 लोग, सेवा समिति के 5 लोग, पुजारी परिवार के 5 लोग और समन्वय समिति के 5 लोग मिलाकर कुल 20 लोगों की समिति मिलकर मंदिर से जुड़े सभी धार्मिक सामाजिक आयोजनों में मिलकर कार्य करेंगे

Exit mobile version