इंदौर पुलिस लगातार शराब का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही बाणगंगा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी है जिसकी कीमत लाखों रुपए है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को संदीप स्कॉर्पियो आते हुए दिखे जिसे रोकने की कोशिश की गई रोकते ही कार से दो आरोपी भाग निकले कार की चेकिंग करने के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई मिली जिसमें देसी व अंग्रेजी शराब व बियर भरी हुई थी पुलिस ने गाड़ी सहित पूरी शराब जप्त कर ली है वही गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
