खजराना थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से 2 की मोत अन्य लोग घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

चार दिन पहले इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के पटेल नगर में गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग घायल हो गए थे, जिसमें से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां शनिवार को पिता की अन्योष्टी कर परिजन घर लौटे ही थे कि बेटी की भी मौत की खबर आ गई..

मामला उस वक्त हुआ जब घर में मृतक उदय भान सिंह परिवार के साथ में मौजूद थे घर में गैस सिलेंडर लिक हो रही थी लेकिन किसी को पता ही नहीं चला, परिजन अपने अपने काम में व्यस्त थे अचानक उदय भान सिंह ने सिगरेट जला ली और सिगरेट जलाते ही जोरदार धमाका हुआ बेटी शिवानी सोलंकी भी अपने मोबाइल पर काम कर रही थी इस दौरान घर के 5 सदस्य अचानक आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए इसके बाद शनिवार को उदय भान सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी परिजन उदय भान सिंह की अंतिम तिथि कर घर लौट रहे थे कि अस्पताल से फोन आया कि शिवानी सोलंकी की भी मौत हो गई है फिलहाल पिता और पुत्री की मौत के बाद में पूरा परिवार शोक में व्याप्त है। वही युवती की मां और अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version