- आरोपियों के कब्जे से अपराध में उपयोग किये जाने वाले हथियार एक छुरा, एक सब्बल, एक टामी, एक चाकू, एक देशी पिस्टल व लाल मिर्च पावडर बरामद।
इन्दौर दिनांक 23 फरवरी 2022 – शहर में लूट/डकैती की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस आयुक्त इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति पुलिस आयुक्त इन्दौर शहर श्री मनीष कपुरिया के द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री संपत उपाध्याय एवं अति. पुलिस उपायुक्त इन्दौर जोन -2 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री जयंतसिंह राठौर के निर्देशन में पुलिस थाना कनाडिया पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनातें हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस थाना कनाडिया टीम को दिनांक 23.02.2022 की रात्रि मे मुखबीर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई थी कि 06 व्यक्ति संपत हिल्स कालोनी के मैदान में अंधेरे मे बैठकर झाडियों कि आड मे हथियारों से लेस होकर संपत पेट्रोल पम्प बायपास पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु दो अलग – अलग पुलिस पार्टिया बनाकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर दबीश देकर आरोपियों 1. वसीम खान पिता अब्दुल मलिक खान उम्र 30 साल नि इल्लियास कालोनी खजराना 02. संतोष पिता श्याम लाल बामनिया जाति भील उम्र 23 साल नि. ग्राम बगाडी थाना ठीकरी जिला बडवानी हाल मु. पिपल्याहाना चौराहा झोपडी इन्दौर 03. राजेश पिता अभय सिंह सिगाड जाति भील उम्र 21 साल जि . ग्राम जामली थाना गंधवानी जिला धार हाल बिचौली मर्दाना राम मन्दिर के सामने इन्दौर 04. दिलीप पिता केकडिया जाति भील उम्र 22 साल नि. ग्राम हाट बर्डी राजपुर जिला बडवानी हाल आस्कर कालोनी बायपास इन्दौर 05. राजू पिता केकडिया जाति भील उम्र 24 साल निवासी हाट बर्डी राजपुर जिला बडवानी हाल. आस्कर कालोनी बायपास इन्दौर 06. वसीम खान पिता सलीम खान उम्र 28 साल निवासी 28 अशरफी नगर खजराना इन्दौर को पकड़ा गया। आरोपियों से घटना में प्रयोग किये जाने वाले हथियार एक छुरा, एक लोहे की सब्बल, एक लोहे की टामी एक खटकेदार चाकू, एक देशी पिस्टल व लाल मिर्च पावडर जप्त किया जाकर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त सफल कार्यवाही में थाना कनाडिया के थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद जमरे, उनि . माधवसिंह भदौरिया, सउनि एल.आर. गोस्वामी, सउनि हरिशचंद, प्र. आर. 838 योगेश, प्र.आर. 1948 अजीत प्र.आर. 1895 नीरज गुर्जर, आर. 1358 अमित भदौरिया, आर. 1196 जंगजीत, आर. 3256 अम्बिका, आर. 2614 महेश प्रजापत की प्रमुख भूमिका रही
