दर्दनाक हादसा मे गई वृद्ध की जान तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को लिया अपनी चपेट में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देवास नाके पर बुधवार सुबह 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया, वह काफी दूर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। जिससे शरीर का एक हिस्सा पिस गया और सड़कों पर मांस के टुकड़े फैल गए।

लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक खजराना निवासी मुंशी पटेल रोज की तरह सुबह अपनी लूना से घर से काम पर जाने के लिए निकले थे। वह टाइल्स लगाने का काम करते हैं। देवास नाके पर पहुंचते ही तेज गति से आ रहे ट्रक ने वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। वह काफी दूर तक घसीटते चले गए। सड़क पर मांस के टुकड़े फैल गए। पैर टूटकर अलग हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version