शहर में एक बार फिर नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है । ताजा मामला राजेन्द्र नगर क्षेत्र का है जहाँ मार्निग वॉक पर निकले बुजुर्ग दंपत्ति को नकली पुलिसकर्मी बातों के उलझाकर सोने की चूड़ियां ले उड़े । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा रोड के ब्रिज का है । जहा एक बुजुर्ग महिला पुष्पा निवासी वीआईपी परस्पर नगर की अपने पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी तभी पीछे से दो युवक आए और कहने लगा कि हम पुलिस वाले है आपको पता नहीं है क्या आगे लूट हो गई थी जिसमें सोने चांदी के गहने छीन लिए है । दोनो नकली पुलिसकर्मियो ने महिला से उनकी चूड़ियां ओर मोबाइल थैली में रखवा दिया ओर थैली देकर चले गए जब कुछ बार दम्पत्तिने थैली में देखा तो सोने की चूड़ियां गायब थी । जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी ।
मामले में पुलिस को मौके से सीसीटीवी वीडियो भी मिले है जिसमे दो बदमाश दिखाई दे रहे है जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । लेकिन जिस तरह से नकली पुलिस शहर में फिर सक्रिय हुई है उससे असली पुलिस की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है ।
