मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही है कुछ दिन पहले खालसा स्टेडियम में सिक्का समाज के प्रवचन के दौरान कमलनाथ का विरोध करने के बाद लगातार राजनीति गरमा तेज आ रही है राजनीति के चलते जहां लगातार बयानों का दौर चालू है वहीं अब कमलनाथ का इंदौर में पुतला दहन इस बात का संकेत है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस के नेताओं का विरोध लगातार देखने को मिल रहा है..
इंदौर के राजवाड़ा स्थित भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को कमलनाथ का पुतला दहन किया गया पुतला दहन का कारण कमलनाथ द्वारा जन्मदिन पर मंदिर की आकृति के रूप में केक को काटा जाना बताया जा रहा है वहीं कुछ ही दिनों बाद कांग्रेस के सबसे बड़े युवा नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी इंदौर से गुजरने वाली है लेकिन उससे पहले लगाता कांग्रेस के नेताओं का विरोध अब कई राजनीतिक संकेत दे रहा है
