मध्य प्रदेश सहित देश के 11 राज्यों में एनआईए द्वारा पीएफआई से जुड़े सदस्यों को गिरफ्तारी को लेकर बीती रात इंदौर में भी 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है इस कार्रवाई को लेकर इंदौर सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि समाज विरोधी तत्व पर कार्रवाई होना चाहिए
दरअसल मालवांचल सहित इंदौर शहर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है और इसी के साथ एनआईए द्वारा बीती रात को इंदौर में पीएफआई से जुड़े जवाहर मार्ग के कार्यालय पर दबिश दी गई बताया जा रहा है कि इंदौर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें मुख्य रुप से पी एफ आई के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल करीम बेकरी वाला अब्दुल जावेद सहित एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि एक सदस्य को उज्जैन से पकड़ा गया बताया जा रहा है इस पूरे मामले को लेकर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि समाज विरोधी तत्वों पर कार्रवाई होना चाहिए इसकी जितनी भी जुड़े होंगी उसको सुरक्षा एजेंसियां खोदकर बाहर निकालेंगे और इन पर कार्रवाई होने की आवश्यकता है ताकि समाज सुरक्षित रह सके
