इंदौर में कांग्रेस नेता अनवर दस्तक के घर पुलिस का छापा,महिला से दुष्कर्म का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के खजराना पुलिस ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 8 के पूर्व पार्षद अनवर दस्तक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था वही पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी के लिए आज खजराना पुलिस ने अनवर दस्तक की गिरफ्तार के लिए घर दबिश दी जहा अनवर दस्तक पहले से ही घर से गायब हो गया था

इंदौर की खजराना पुलिस ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर बुधवार को कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर दस्तक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था पीड़िता ने पुलिस को बताया की आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये लेकिन जब पीड़िता शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मरने की धमकी देते हुए कहा पैसा लेलो और यहाँ से कही दूर चली जाओ वही पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आज गुरुवार सुबह पूर्व पार्षद के बजरिया स्थित मकान पर मय बल के साथ जाकर दबिश दी लेकिन अनवर दस्तक को पुलिस के आने की भनक लग गई और अनवर घर से फरार हो गया वही पुलिस द्वारा अनवर दस्तक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे है मगर पुलिस को अभी तक सफलता हासिल नही हुई है

Exit mobile version