दुल्हन की दहलीज पर आकर बारात रिटर्न पुलिस ने किया युवती की गन्दी तस्वीर वायरल करने वाले को गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में मंगलवार को एक दुल्हन की दहलीज पर आकर बारात लौट गई थी। दरअसल, दुल्हन के दरिंदे आशिक ने सारी हदें पार करते हुए पूर्व में खींची गई तस्वीरों को बारातियों और दूल्हे के नम्बर पर भेज दिया था। वायरल हुई तस्वीरों के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई थी। वही अब इस मामले में पुलिस ने सिरफिरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर बलात्कार सहित आईटी एक्ट की धराओ सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के द्वारजपुरी थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार दोपहर को खुशी खुशी नीमच से एक बारात आई थी। बारात दुल्हन के घर पहुंचती और दूल्हा घोड़ी पर चढ़ता उसके पहले ही दूल्हे और अन्य बारातियों के नम्बर पर एक के बाद एक दुल्हन की गन्दी तस्वीरे मोबाइल पर आ गई। अचानक वायरल हुई तस्वीरो के बाद दूल्हे के परिजन नाराज हो गए और फिर दूल्हे से बात कर शादी कैंसिल कर दी गई। वही बिना दुल्हन के वारात वापस नीमच लौट गई।
इधर, बडी आफत के सामने आने के बाद दुल्हन के परिजनों ने मान मनोव्वल की लेकिन तस्वीरे देखने के बाद कोई भी दुल्हन के परिवार की गुहार सुनता नजर नही आया लिहाजा, बारात लौट गई। वही बात ये भी सामने आई कि दुल्हन के परिजनों को जब पता लगा कि तस्वीरे शेयर करने वाला कोई और नही बल्कि उनकी बेटी की जान पहचान का है जिसका नाम शुभम जैन है जो देपालपुर का रहने वाला है। लिहाजा, दुल्हन बनी युवती और पुलिस ने तस्वीरे वायरल करने वाले शुभम जैन को समझाइश दी। इसके बाद परिजनों ने प्रस्ताव रख शुभम से कहा कि वो ही उनकी बेटी से शादी कर ले लेकिन वो नही माना और उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन और दुल्हन ने सीधे थाने में जाकर शुभम जैन की एफआईआर लिखवा दी। युवती ने पुलिस को बताया कि वो रानीपुरा में काम करता ह और उससे, उसकी पहचान थी। इसके बाद शुभम ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई दफा रेप किया और उसी दौरान उसने तस्वीरे खींच ली।

इधर, दुल्हन की दहलीज से लौटी बारात के मामले में हरकत में आई पुलिस बे आखिरकार दरिंदे शुभम जैन को गिरफ्तार कर लिया। द्वारकापुरी थाना प्रभारी सतीश द्वेदी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर रेप सहित अन्य धाराओं के प्रकरण दर्ज किया गया है।

Exit mobile version