मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोमवार से मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक द्वारा किया गया।

सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिजली कंपनी द्वारा आयोजित क्रिकेट, शतरंज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सोमवार सुबह शुभारंभ प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने किया। बिजली कंपनी की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया। शुभारंभ अवसर पर प्रतिकात्मक रूप से मैच में एमडी अमित तोमर ने बेटिंग भी की। इसके साथ ही एमडी ने इस तरह के खेल आयोजन को व्यक्तित्व विकास का घोतक निरूपित किया।

– खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य मौजूद रहे। आयोजन में पश्चिम मप्र के सभी जिलों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

Exit mobile version