तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले का वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के ए बी रोड स्थित बायपास ओमेक्स सिटी वन के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने ड्यूटी से अपने घर जा रहे हैं 55 वर्षीय मदनलाल अरोरा नामक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी घटना के बाद गंभीर अवस्था में 108 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आखिरकार वृद्ध मदनलाल ने अपना दम तोड़ दिया मृतक वृद्धि मदनलाल पास में ही बनी एक कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे वही जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
