ग्वालियर पुलिस ने होटल साया के रूम में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए तीन सट्टेवाजों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
  • पुलिस टीम ने तीन मोबाइल कीमती 60 हजार रूपये तथा 4000/-रूपये नगद कुल मशरूका 64 हजार रूपये का किया जप्त।
  • पकड़े गये सटोरियों के पास मिला लगभग 01 करोड़ का हिसाब-किताव।
  • पकड़े गये सटोरियों के 250 क्लाइंट और 15 बुकिंग एजेंट आईडी हैं।
  • पकड़े गये तीन सटोरियों के अलावा आईडी उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ पुलिस ने की धारा 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर 22.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 21.05.2022 को रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत होटल साया के रूम न.ं 204 मेें कुछ लोग मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम को सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में दिनांक 21.05.2022 की रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान होटल साया के रूम नं. 204 में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा होटल साया के रूम न. 204 पर पहुंचकर दरबाजा खुलवाया तो कमरे में तीन लड़के मोबाइल लिये बैठे मिले, जिनके मोबाइलों पर लगातार कॉल आ रहे थे। होटल के रूम में लगी हुई टीव्ही पर दिल्ली एवं मुम्बई के बीच आईपीएल का मैच चल रहा था। पकड़े गये लड़कों के मोबाइल की तलाशी लेने पर उसमें 99हब की वेबसाइट चलती हुई पाई गई। पकड़े गये सटोरिया के पास से पुलिस टीम द्वारा तीन मोबाइल व 4000/- रूपये नगद जप्त किये तथा पुलिस टीम को सटोरियों के पास से लगभग एक करोड़ रूपये का हिसाब-किताब भी मिला। पकड़े गये सटोरिया ने पुलिस टीम को बताया कि वह ऑनलाईन साईड के माध्यम से हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे थे तथा डीडी नगर का रहने वाला एक खाईबाज उन्हे लिंक उपलब्ध कराता है। पकड़े गये सटोरियों के 250 क्लाइंट और 15 बुकिंग एजेंट आईडी हैं, इनके अधिकांश क्लाइंट भिण्ड व मुरैना के हैं। सटोरियों से जप्त किये गये मोबाइल में 02 करोड़ से अधिक का हिसाब किताव भी मिला है। पुलिस द्वारा पकड़े गये तीनों सटोरियों व आईडी उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ थाना पड़ाव में अप0क्र0 241/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- तीन मोबाइल कीमती 60 हजार रूपये तथा 4000/-रूपये नगद कुल मशरूका 64 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू सिंह, आरक्षक गौरव आर्य, आशीष शर्मा, अरूण पवैया, म.आर. राखी वैश्य थाना पड़ाव टीम- सउनि दुर्गाप्रसाद शर्मा, व थाना पड़ाव पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version