तेजाजी नगर क्षेत्र में हॉस्पिटल में भर्ती महिला से की छेड़छाड़, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं यहां तक कि अस्पताल में भर्ती महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है एक ऐसा ही मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक महिला के साथ वहां के वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें पूरा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के खंडवा रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर का है यहां पर अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए एक महिला भर्ती हुई थी उसी दौरान वहां पर काम करने वाले वार्ड बॉय अमन शर्मा ने भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए आरोपी हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version